रानीगंज-रानीगंज के 93 नंबर वार्ड अंतर्गत हलदार बांध इलाके की कुछ महिलाओं ने सोमवार को रानीगंज थाने में 2 महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की. महिलाओं के नाम है मुचकि हारी और सुष्मिता धीवर.आरोप है कि इन 2 महिलाओं ने ठगी की है. महिलाओं का कहना है कि यह महिलाएं ने उनसे हजार हजार रुपए करके देती हैं तो 2 दिनों के अंदर इन महिलाओं को 50000 रुपए का लोन दिलवाया जाएगा .उन्होंने कहा कि आसनसोल की किसी कंपनी का नाम लेकर उन दोनों महिलाओं ने उनको झांसा दिया. इन शिकायत करने वाली महिलाओं का कहना है कि उन दोनों महिलाओं ने किसी से हजार रुपए तो किसी से 2000 रुपए तो किसी से उससे भी ज्यादा की राशि ली है .इन महिलाओं का कहना है कि उनको लगभग 2 महीनों से टाला जा रहा है लेकिन लोन उनको अब तक नहीं मिला जब उनको समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार हुई है ,तो उन्होंने रानीगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज की. इन महिलाओं से शिकायत मिलने के बाद रानीगंज थाने की पुलिस जांच में जुट गई. शिकायत करने वाली महिलाओं की सिर्फ एक ही मांग है कि उनको लोन नहीं चाहिए लेकिन जो पैसे उन्होंने इन महिलाओं को दिए हैं वह पैसे उन्हें वापस मिल जाए.


0 टिप्पणियाँ