अपना व्यवसाय शुरू करने को लेकर बीबी कॉलेज में वर्कशॉप आयोजित




आसनसोल : अपना व्यवसाय शुरू करने को लेकर बुधवार को आसनसोल बीबी कॉलेज में एक एकदिवसीय वर्कशॉप आयोजित किया गया। इस वर्कशॉप के जरिए बीबी कॉलेज के छात्रों को अपना खुद का व्यापार शुरू करने के बारे में जानकारी दी गई। पश्चिम बर्दवान जिले के एमएसएमई दफ्तर के अधिकारियों के साथ साझा तरीके से और ग्लोबल लिंक इनीशिएटिव नामक एक अमेरिकन कंपनी के सहयोग से इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस विषय में बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बसु ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति लागू की गई है। जिसमें विद्यार्थियों को अभी से उनके अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए उनकी योग्यता अनुसार व्यापार करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की ओर से नई शिक्षा नीति लागू होने के पहले से ही इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कॉलेज की ओर से एंटरप्रेन्योरशिप सेल खोला गया है। इसके जरिए ग्लोबल लिंक इनीशिएटिव और स्विच ऑन फाउंडेशन के सहयोग से विद्यार्थियों को अपना व्यापार खोलने के बारे में जानकारी दी जा रही तथा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों संस्थाएं मूलतः ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप पर काम करती हैं। आज एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया इसके जरिए विद्यार्थियों को अपना ब्रांड बनाने के बारे में अपने प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च करने के बारे में और किस तरह से उस प्रोडक्ट को मार्केट में बेचा जा सके इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बिजनेस का आईडिया होने से नहीं चलता उसके लिए पूंजी की भी जरूरत होती है ऐसे वर्कशॉप के जरिए विद्यार्थियों को उत्साहित किया जा रहा है कि अगर उनके बिजनेस आइडिया में दम है तो उनके लिए निवेशक का भी इंतजाम किया जा रहा है। वहीं दुर्गापुर से आए एमएसएमई विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपना व्यापार शुरू करने के लिए जिन औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता है उनके बारे में भी जानकारी दी। दूसरी तरफ कॉलेज द्वारा आसपास के इलाकों में जो महिला उद्यमी हैं जो घर में ही अच्छे-अच्छे खाद्य पदार्थ बनाती हैं लेकिन उनको मार्केटिंग की कला नहीं आती ऐसी महिलाओं को भी सहायता प्रदान की जा रही है और उनका ट्रेड लाइसेंस बनाने से लेकर उनके पदार्थों के लिए मार्केट बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि वह स्वनिर्भर हो सके। वहीं ग्लोबल लिंक इनीशिएटिव की भारत में कोऑर्डिनेटर ने बताया कि उनकी कंपनी मूलतः महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सचेष्ट है। उन्होंने कहा कि आज के वर्कशॉप के जरिए विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ज्ञान देने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आज के इस वर्कशॉप में बीबी कॉलेज के ही विद्यार्थी उपस्थित थे। जिनको ब्रांडिंग कंपनी के लोगो की अहमियत के बारे में जानकारी दी गई। इस तरह से अपने प्रोडक्ट को बाजार के अनुकूल बनाया जाता है और उनको उम्मीद है कि कॉलेज के विद्यार्थी यहां से जो सीखकर जा रहे हैं वह स्थानीय महिला उद्यमियों को भी सिखाएंगे, जिससे कि उनको भी उनके व्यापार में फायदा होगा। इस वर्कशॉप में 30 विद्यार्थी थे जिनको व्यापार से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता