कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा



जामुड़िया - अपने उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति हेतु ईसीएल पूर्णतः प्रतिबद्ध है. इसके लिए समय - समय पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से कंपनी में सभी को जागरूक और प्रेरित किया जाता है. इसी क्रम में 07/06/2023 से 22/06/2023 तक कंपनी में गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की सभी कोलियरी एवं साइडिंग में कोयले की गुणवत्ता हेतु सभी को जागरूक और प्रेरित किया गया. वहीं, ईसीएल मुख्यालय से आयी निरीक्षण समिति के सदस्यों ने साइडिंग में रखे कोयले का निरीक्षण भी किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि कोयला उत्पादन के लिए सेफ़्टी जितना महत्व रखता है, उतना ही महत्व कोयला आपूर्ति में क्वालिटी का होता है. उन्होंने आगे कहा कि उचित गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि हमारे उपभोक्ताओं के साथ हमारा संबंध मधुर और सौहार्द्रपूर्ण बना रहे जिसका प्रत्यक्ष लाभ कंपनी को होता है.इस मौक़े पर क्षेत्रीय गुणवत्ता अधिकारी माधब बनर्जी, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता