रानीगंज-मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप रानीगंज द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम में किया गया.यह शिविर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है.जबकि सहयोगी संस्था के रूप में रंगोली, रानीगंज एथेलेटिक कोचिंग सेंटर,सिख सेवा रानीगंज एवं रानीगंज सिटीजन्स फोरम है,जबकि इसके प्रायोजक चैंपियन सिक्योरिटी है. मंगलवार प्रथम दिन के इस योग शिविर में प्रशिक्षक शिक्षक भगवंत शर्मा ने कहा भारत वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता है सिर्फ भारत नही बल्कि विश्व के 192 देश यह योग दिवस मनाती है. रानीगंज के मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप लगातार कई वर्षों से इस तरह का शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करते आ रहे हैं .उन्होंने बताया की स्वामी रामदेव जी कहते हैं कि हमारी धरती माता से जो हम ग्रहण करते हैं , उस धरती माता के प्रति हमारा कर्तव्य है और समाज के प्रति हमारा कर्तव्य है एवं इसके लिए हमें अपने देश में भ्रष्टाचार को खत्म कर अपनी संस्कृति को बचा कर एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है. इस योग शिविर में प्रशिक्षिका मंजू देवी, अशोक दत्ता, मलय राय सह अन्य सहयोगी के द्वारा इस तरह का योग शिविर आयोजन किया जा रहा है. मंजू देवी ने बताया कि सभी लोग दुर्गा पूजा ,काली पूजा मनाते हैं पर हम लोग योग दिवस मनाते हैं एवं हम लोग का यही पर्व त्यौहार है. इस अवसर पर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से मनोज केसरी ने बताया कि बीते 9 वर्षों से रानीगंज मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस तरह का दो दिवसीय शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं. इस आयोजन को करने में रानीगंज के अन्य 4 संस्था सहयोगिता कर रही है, एवं सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम हो पा रहा है. योगा ग्रुप के महेंद्र साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुप्रेरणा से ही आज पूरा भारत वर्ष बल्कि पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है एवं अपने शरीर को स्वस्थ रख रहा है. रंगोली ग्रुप की महिलाएं योग शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही है . कौशल सिंह ने बताया कि वैसे तो आगामी 21 जून को योगा दिवस है, लेकिन संस्था योगा दिवस को और भव्य रुप से सफल बनाने के लिए 1 दिन पहले से ही इसका अभ्यास शुरू कर दिया. अशोक अरोड़ा ने बताया कि आज योगाभ्यास किया गया जिसमें मुख्य रुप से पतंजलि योगपीठ के शिक्षक भगवंत शर्मा एवं उनकी टीम के सदस्य गण ने लोगों को योगाभ्यस कराया अंचल के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया.शिविर को सफल बनाने में राजेन्द्र प्रसाद खैतान, बिमल बाजोरिया,प्रदीप सिंह,रवि सिंह,रवि केशरी,गुड्डू कुमार,सहित संस्था के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.



0 टिप्पणियाँ