सीएनजी गैस की भराई न करने पर आटो चालकों ने किया प्रदर्शन

हर तीन महीने पर आटो वालो को टंकी की सफाई करना अनिवार्य

 आटो वाले दुर्गापुर में क्लीनिंग सेंटर खोलने का कर रहे है मांग




दुर्गापुर: दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित कविगुरु इलाका स्थित महिला पेट्रोल पंप में सीएनजी फिलिंग सेंटर के समीप शुक्रवार क्लीनिंग सर्टिफिकेट के बिना ऑटो में सीएनजी गैस नहीं भरने के खिलाफ चालको ने जमकर हंगामा मचाया. एवं दुर्गापुर में क्लीनिंग सेंटर खोलने की मांग करने लगे. जिससे फिलिंग सेंटर परिसर में तनाव व्याप्त हो गया. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं हंगामा मचा रहे ऑटो चालकों को समझाने का प्रयास किया. पेट्रोल पंप प्रबंधन के मध्यस्थों के बाद मामला शांत हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कुछ ऑटो चालक सीएनजी गैस भरने के लिए महिला पेट्रोल पंप के फिलिंग सेंटर पहुंचे. फिलिंग सेंटर के कर्मचारियों ने ऑटो चालकों से क्लीनिंग सर्टिफिकेट की मांग की. चालको द्वारा सर्टिफिकेट नहीं दिखाए जाने पर फिलिंग सेंटर वालों ने ऑटो की टंकी में सीएनजी गैस भरने पर रोक लगा दी. जिससे ऑटो चालक भड़क गए. एवं जमकर हंगामा मचाने लगे एवं इसकी सूचना दूसरे ऑटो चालकों को दी. कुछ ही देर में दर्जनों की संख्या में ऑटो चालकों का दल फिलिंग सेंटर के समीप आ पहुंचा एवं हंगामा करने लगा. सेंटर के अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय प्राकृतिक गैस आयोग के अनुसार सीएनजी से चलने वाले वाहनों में लगे सीएनजी टैंक को हर तीन साल में सफाई करने का प्रावधान है. टैंक का सफाई नही करने पर टैंक या सिलेंडर में विस्फोट हो सकता है. वाहनों में लगे टैंको का सफाई एवम क्लीनिंग सर्टिफिकेट आसनसोल के चंदा मोड़ इलाके में दिया जाता है. जब तक वाहन चालक क्लीनिंग सर्टिफिकेट नहीं लायेंगे तब तक उनके वाहनों में गैस की भराई नहीं की जा सकती है. वही दूसरी तरफ़ शहर 

 के ऑटो चालक नेशनल हाईवे से गुजर कर चंदा मोड़ जाने से कतरा रहे हैं. उनका तर्क है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऑटो चलाने की अनुमति नहीं है.राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऑटो चलाना गैर कानूनी एवम काफी जोखिम भरा है. ऑटो चालक प्रकाश राय ने कहा कि 3 साल पुराना सीएनजी गैस युक्त ऑटो को जीटी रोड से 40 किलोमीटर चांदा मोड क्लीनिंग सेंटर ले जाना चालकों के लिए संभव नहीं है. गैस एजेंसी को दुर्गापुर में क्लीनिंग सेंटर शुरू करने की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना क्लीनिंग सर्टिफिकेट सीएनजी पर रोक लगा देना गलत है. यह बड़ी समस्या है गैस एजेंसी को ऑटो चालकों की समस्या का स्थायी समाधान करना होगा. शहर में सीएनजी या प्राकृतिक गैस से चलने वाले एक हजार से ज्यादा वाहन हैं. टैंको का सफाई और प्रमाणन प्रणाली दुर्गापुर में खोलने से चालको को सुविधा होगी. कुछ देर के बाद चालकों के हंगामा को देख पंप मालिक ने अगले 5 दिनों तक बिना सर्टिफिकेट सीएनजी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता