रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा यूनियन बैंक के संयुक्त प्रयास से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन




रानीगंज- कोई भी उद्योग तथा व्यवसाय की वृद्धि के लिए बैंकिंग का सहयोग अनिवार्य होता है,रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स भी इस विषय को बखूबी समझते हुए अपने सदस्यों के व्यवसाय हित में लगातार बैंकों के साथ इंटरैक्टिव बैठक करता है.इसी क्रम में गुरुवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में यूनियन बैंक की तरफ से मास आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया‌. इस कार्यक्रम में बैंक के आउटरीच बढ़ाने, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बैंक को पहुंचाना तथा बैंक के जरिए एमएसएमई ,छोटे, मध्यमवर्गीय और खुदरा व्यापारी तथा महिला व्यापारियों को कैसे लोन मिले, तथा अन्य बैंकिंग सुविधा कैसे प्राप्त करें , इसके समेत कई मुद्दों को सामने रखते हुए आम लोगों को आसानी से सभी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी गई. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिटी के चेयरमैन रोहित खेतान ने चेंबर और यूनियन बैंक के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए हम खुदरा और मध्यमवर्गीय व्यापारियों को अपने व्यवसाय या फिर एजुकेशन लोन आसानी से कैसे मिले इन सब मुद्दों पर जानकारी प्रदान की गई. साथ ही उन्होंने यूनियन बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारी डीजीएम हर मोहन साहू और रिजनल हेड भावेश प्रकाश को धन्यवाद दिया और उनके इस बेहतर कार्य के लिए उनकी उपस्थिति की सराहना की. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अड्डा के वाइस चेयरमैन कवि दत्ता, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खैतान, अध्यक्ष अरुण भारती, अनिल लुहारूवाला, मनोज केसरी, रोहित खैतान, आदित्य विक्रम केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में व्यवसाई और चेंबर के सदस्य गण उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान