बकरीद को लेकर जामुड़िया थाना में बैठक



जामुड़िया : जामुड़िया थाना के सभागार में बकरीद को लेकर एक शांति बैठक किया गया. इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर सोनावानिक कुलदीप सुरेश ने बताया की जामुड़िया में हर त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है .यहाँ पर सभी समुदाय के लोग आपस में मिल जुल कर प्रत्येक त्यौहार मनाते हैं कभी भेदभाव नहीं देखा गया है, इससे पहले जितने भी त्योहार हुए सभी कमिटियो के सौजन्यता से पुलिस को कोई असुविधा नहीं हुई .चाहे वह दुर्गापूजा हो या मोहर्रम या अन्य कोई त्योहार हर त्योहार पर इस इलाके में लोगों का सहयोग मिला है .वहीं इस संदर्भ में एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि 29 तारीख को बकरीद मनाई जाएगी. इसको लेकर आज एक शांति बैठक हुई जहां मस्जिद कमिटी मदरसा कमिटी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. यहां शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाई जाएगी. वहीं इस मौक़े पर जामुड़िया जामा मस्जिद के सचिव मुस्तफिज हसन ने बताया कि आज बकरीद को लेकर एक बैठक हुई जिसमें मस्जिद कमिटी के सदस्यों और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि आज की बैठक में कमिटी के सदस्यों को कुछ जरूरी बातें बताई गईं. इनमे कुर्बानी के बाद पशुओं के बाकी बचे अंगों को कैसे जमीन के नीचे दफनाएं .पशुओं को गाड़ी से लाएं इन विषयों के बारे मे बताया गया. मौक़े पर एसीपी सेंट्रल श्रीमंत बैनर्जी , सीआई सुशांतो चटर्जी, जामुड़िया थाना के प्रभारी राहुल देव मंडल, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार,जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी प्रसेंनजीत मंडल, श्रीपुर फाड़ी के शेख रियाज़ुद्दीन, केन्दा फाड़ी के सुकांत दास, चुरुलिया फाड़ी के विश्वजीत राय प्रदीप मुखर्जी अब्दुल हाउस आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता