ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बेलबाद कोलियरी में साइकिल रैली



जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे सप्ताह विविध आयोजन किये जा रहे हैं.इसी क्रम में शुक्रवार को क्षेत्र की बेलबाद कोलियरी में एक जागरुकता कार्यक्रम-सह- साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कोलियरी कर्मियों के साथ उनके बच्चों ने भी हिस्सा लिया. इस बारे में बताते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि इस साइकिल रैली के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि यदि हम बाईक अथवा कार का उपयोग कम करके यथासंभव साइकिल का उपयोग करें तो इससे हम अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को सहेज सकते हैं. वहीं, बेलबाद कोलियरी के अभिकर्ता आर.आर कांत ने बढ़ते प्रदूषण के कारणों और इसे कम करने के उपायों से सभी को अवगत किया. वहीं, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अभिरूप बासु ने सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु सचेष्ट रहने का निवेदन किया. इस अवसर पर बेलबाद कोलियरी के प्रबंधक बी.टी बनर्जी विष्णु कुमार जे.एस.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता