कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की ओर से स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित





जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बेलबाद फ़्री प्राईमरी स्कूल में आज स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी. ग़ौरतलब है कि बीते 16/06/2023 से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत क्षेत्र में विविध आयोजन किये जा रहे हैं. इसी क्रम में स्वच्छता के मामले में बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के बीच निबंध, चित्रकला और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 70 बच्चों ने हिस्सा लिया. क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार के विषय को लेकर छोटे बच्चों को सम्मिलित करना सराहनीय है.क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक 

 राजेश त्रिवेदी ने भी अपनी ओर से शुभाकांक्षा देते हुए कहा कि इसी प्रकार के विविध आयोजनों से यह पखवाड़ा सफ़लता की ओर अग्रसर होगा. इस आयोजन में क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी ज्योति प्रसाद बोरी व अध्यापक असित चक्रवर्ती ने सक्रिय भूमिका निभायी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता