सालानपुर तृणमूल कांग्रेस की अनोखी पहल, विपक्षी उम्मीदवारों को गुलाब फूल देकर स्वागत






सालानपुर-राज्य में पंचायत चुनाव नामांकन के शुरू होते ही बीते शुक्रवार से ही तृणमूल कांग्रेस, भाजपा एंव सीपीएम में हिंसक झड़प की घटना सामने आ रही है। कहीं विपक्ष शिकायत कर रहा है कि तृणमूल उन्हें नामांकन के लिऐ प्रवेश करने से रोक रही है तो कही मारपीट का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लग रहा है।बता दे आसनसोल के बाराबनी विधानसभा के बाराबनी प्रखंड में नामांकन के पहले दिन से ही नामांकन को लेकर गहमागहमी हो रही है। लेकिन इसके विपरीत विधानसभा के सालानपुर प्रखंड में तस्वीर बिल्कुल अलग है। सोमवार सुबह सालानपुर प्रखंड में नामांकन केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा , सीपीएम प्रत्याशियों का स्वागत गुलाब फूल एंव पानी की बोतल दे कर किया। इस संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस प्रखंड के उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि इस प्रखंड में नामांकन के पहले दिन से ही शांतिपूर्ण माहौल है। हम सभी शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं, सभी विपक्षी उम्मीदवार भयमुक्त हो कर नामांकन जमा कर सकें इसलिए हमारे विधायक बिधान उपाध्याय और युवा नेता मुकुल उपाध्याय के निर्देश पर हम नामांकन केंद्र में नामांकन के लिऐ विपक्षी उम्मीदवारों का स्वागत कर रहे है। एंव अस्वस्थ कर रहे हैं कि वे डरे नही। आज प्रखंड में तृणमूल के विकास के विरूद्ध कोई विपक्ष में उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिये नही आ रहा है। बाराबनी की जनता हमारे साथ है, इसलिए तृणमूल की जीत पक्की है। 

वही सत्ता पक्ष की इस पहल की विपक्षी प्रत्याशियों ने सराहना की। विरोधियों का कहना है कि अगर ऐसी स्थिति रही तो ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होगा एंव अशांति नहीं होगी। जिससे लोगो में जो पंचायत चुनाव को लेकर जो अफवाह है वो दूर हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल