विजय नगर ग्राम पंचायत चुनाव में दो दिलो (हृदय) की लड़ाई



जामुड़िया-सुनने में भले ही बड़ा अजीब लगे ,लेकिन इस बार जामुड़िया के बहादुरपुर ग्राम पंचायत का विजयनगर गांव में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में दो दिलो (हृदय) की लड़ाई गवाह बनने जा रहा है.

 दरअसल विजयनगर गांव से माकपा प्रत्याशी हृदय पाल है, जबकि तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हैं हृदय मंडल. इलाके में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि आखिरकार दो दिलों की प्रतिद्वंद्विता में विजयनगर के ग्रामीणों का दिल कौन जीतेगा.

माकपा प्रत्याशी हृदय पाल इलाके में मजदूर नेता के तौर पर जाने जाते हैं, वह 2007 से पार्टी के सदस्य हैं. क्षेत्र में उनकी एक पारदर्शी छवि है।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के मनोनीत उम्मीदवार हृदय मंडल नियमित तृणमूल कार्यकर्ता हैं. उनकी भी इलाके में साफ छवि है.

हृदय मंडल ने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा किए गए विकास का लाभ उठाकर पंचायत चुनाव में लोगों का आशीर्वाद लेंगे.गांव के सभी स्तरों के लोगों के साथ उनका घनिष्ठ संबंध है.

साथ ही वह पारदर्शी छवि के साथ पंचायत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

दूसरी ओर, हृदय मंडल का दावा है कि उन्होंने लंबे समय तक कई स्थानीय लोगों को श्रमिक संगठन से जुड़े स्थानीय कारखानों में नौकरी के अवसर दिए हैं इसके अलावा, स्थानीय लोग उन्हें पसंद करते हैं.उन्हें उम्मीद है कि यह लंबे समय की सेवा उन्हें जीतने में मदद करेगी.


लोगों की उत्सुकता इस बात को लेकर है कि लोगों का भरोसा कौन सा दिल जीतेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता