पानी की मांग को लेकर घंटो किया रास्ता अवरोध




जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बोरो एक के विभिन्न वार्डो में आये दिनों पानी की माँग को लेकर लोग सड़क पर आकर अवरोध कर रहे हैं .इसी क्रम में मंगलवार को जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 6 स्थित मंडलपुर बिहारी पाड़ा के लोगों ने जामुड़िया से रानीगंज को जाने वाले मुख्य सड़क स्थित मंडलपुर बड़तला के समीप सुबह से ही सड़क अवरोध कर घंटों विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण इस सड़क के दोनों तरफ गाङियो की लम्बी कतार लग गई . इस इलाके में हो रहे पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते हुए एक स्थानिय निवासी सुनीता राना ने कहा कि यह समस्या आज का नहीं है कई सालों से यहाँ पर गर्मी के समय में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इस इलाके के सभी कुआँ ओर तालाब सूख गये हैं ,ओर पिछले कई दिनों से इस इलाकों के घरों में पानी नहीं आने के कारण सभी लोगों को अधिक परेशानी हो रहे हैं ,जिसके कारण मजबूरन हमलोगों को आज यह सड़क अवरोध करना पड़ा है .वही मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस पहुँच कर टैंकर दवारा पानी मुहैया कराने के बाद तकरीबन दो घंटे बाद सड़क अवरोध हटाया गया. इस मौके पर चिकु देवी, मुल्की दास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता