रानीगंज-रानीगंज के पुराना एगरा इलाके में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों के द्वारा रूट मार्च किया गया .ज्ञात हो कि इस साल पंचायत चुनाव के लिए अदालत के आदेश के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. इसके लिए भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं. रानीगंज के पुराना एगरा में केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा रूट मार्च किया गया, ताकि मतदाताओं में निष्पक्ष चुनाव को लेकर निश्चितता आ सके.


0 टिप्पणियाँ