भाजपा नेता राजेंद्र साव हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को लेकर किया घटना का पुनर्निर्माण, संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी पूरी घटना की जानकारी



रानीगंज-रानीगंज थाना के पंजाबी मोड़ फांड़ी इलाके के रानीसायर इलाके में रहने वाले भाजपा नेता राजेंद्र साव की हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को लेकर रविवार को घटना का पुनर्निर्माण किया,वहीं संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पूरी घटना की जानकारी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी डॉ कुलदीप सोनवाने ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए दिया.





 बीते 29 अप्रैल को भाजपा नेता राजेंद्र साव को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी . राजेंद्र साव अपनी स्कार्पियो से आसनसोल की और जा रहा था. बोगड़ा शमशान कालिमंदिर के समीप उनके ही वाहन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी . रविवार को जामुड़िया थाना एवं श्रीपुर फाड़ी की पुलिस ने उस पूरी घटना को लेकर आरोपी रघुनाथ कर्मकार डमरा निवासी को लेकर घटना स्थल पर ले गई उस पूरी घटना को पुनर्निर्माण करके दिखाया . आरोपी रघुनाथ कर्मकार सबसे बाइक लेकर राजेंद्र साव के स्कॉर्पियो के पीछे में दो चक्का वाहन खड़ा कर स्कार्पियो का दरवाजा का कांच खुलवार कर रिवाल्वर निकालकर राजेंद्र साव को गोली मार दी. मौके पर ही राजेंद्र साव की मौत हो गई .इस हत्या के मामले में रघुनाथ कर्मकार को जामुड़िया पुलिस ने धर दबोचा है बीते एक माह बीस दिन में दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, परन्तु मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगा था पुलिस की टीम लगातार रघुनाथ कर्मकार को पकड़ने के लिए विभिन्न इलाकों और अन्य राज्यों में भी छापेमारी अभियान चला रही थी. आखिरकार 5 जून को आसनसोल स्टेशन से उसे गिरफ्तार किया गया. इस बीच पुलिस ने हरिद्वार, नागपुर और कई राज्यों में रघुनाथ कर्मकार की तलाशी अभियान चलाई थी. इस बीच जामुड़िया की पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी . डीसीपी डॉ सोनावाने कुलदीप सुरेश ने बताया कि आरोपी रघुनाथ कर्मकार हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, हरिद्वार में छुप रहा था और जगह बदल बदल कर पुलिस की नजर से ओझल हो रहा था. पुलिस भी लगातार जाल बिछाकर उसे पकड़ने के लिए मौके की तलाश कर रही थी. आखिरकार उसे आसनसोल स्टेशन से पकड़ लिया गया उसके पास से आठ राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए. 7 मोबाइल फोन 7.6 एमएम एक पिस्टल, नगद 26 हजार रुपए बरामद की गई. उन्होंने कहा कि रघुनाथ कर्मकार डमरा में जुआ का संचालन करता था, राजेंद्र साव भी डमरा में जुवा खेलने जाता था, राजेंद्र साव पाण्डेशवर, माईथान, कालीपहाड़ी, बुर्णपुर श विभिन्न इलाकों में जुआ खेलने के लिए जाता था, इस घटना में रघुनाथ कर्मकार के साथ लिप्त थे सुभम राय, प्रकाश ठाकुर, मोहम्मद साबिर अली. इन लोगों ने कारतूस और पिस्टल रघुनाथ कर्मकार को दिए थे .शुभम राय रघुनाथ कर्मकार जुआ चलाने में भागीदार था और आर्म्स सप्लाई करता था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसीपी सेन्ट्रल दो श्रीमंत बैनर्जी, सीआई सुशान्तो चटर्जी, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ,श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी शेख रियाजुद्दीन सह अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन