ईसीएल के जेएम पोर्टल के विरोध में वाहन चालकों का हड़ताल पंचायत चुनाव तक टला



 जामुड़िया: ईसीएल के सभी एरिया प्रबंधन द्वारा जेएम पोर्टल का इस्तेमाल करने के खिलाफ ईसीएल में निजी वाहन चालकों और मालिकों द्वारा लंबे समय से विरोध किया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को ड्राइवर एवं ओनर्स एसोसिएशन के तरफ से कुनुस्तोरिया कोलियरी इलाके के कैंटीन में रविवार को एक बैठक हुई.

इस बिषय में जानकारी देते हुए ड्राइवर एवं ओनर्स एसोसिएशन कुनुस्तोरिया एरिया संगठन के सचिव दीपक दास ने कहा कि इसी महीने की 15 जून को वाहन चालक और मालिक हड़ताल पर जाने का मन बना चुके थे, लेकिन उससे पहले शाम को एडमिनिस्ट्रेशन के जनरल मैनेजर अर्पण घोष उनको प्रबंधन की तरफ से एक पत्र सौंपा और कहा कि अभी पंचायत चुनाव चल रहा है, और चुनाव आचार संहिता लागू है तो ऐसे में वह इस हड़ताल को ना करें तो बेहतर है.इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उनको दो हफ्ते का समय दिया जाए,ताकि वह वाहन चालकों और मालिकों की परेशानियों को लेकर अपने उच्च अधिकारियों से बात करेंगे .इसके साथ ही उन्होंने एक और आश्वासन दिया था कि तब तक ना तो कोई नया टेंडर बुलाया जाएगा और ना ही कोई टेंडर खोला जाएगा. दीपक दास ने आरोप लगाया कि इस बैठक के एक दिन बाद ही सातग्राम में नया टेंडर बुलाया गया और पुराना टेंडर खोला गया. उन्होंने साफ कहा कि ईसीएल के मुख्यालय सक्तोड़िया प्रबंधन को बता देना चाहते हैं कि अगर प्रबंधन द्वारा उनके साथ इसी तरह से धोखेबाजी की जाती रही तो आने वाले समय में जो हड़ताल होगी वह किसी एक एरिया में नहीं होगी बल्कि संपूर्ण ईस्टर्न कोलफील्ड में होगी .इसके अंतर्गत आने वाले सभी एरिया ठप कर दिए जाएंगे और अगर प्रबंधन वाहन चालकों और मालिकों के आंदोलन में खून देखना चाहता है तो वह खुद अपनी आहुति देंगे, लेकिन जेएम पोर्टल को लागू होने नहीं देंगे और अगर यह लागू होता भी है तो इसमें जो पुराने वाहन चालक हैं और मालिक हैं उनको पहले स्थान देना होगा.रविवार को हुए बैठक में ईसीएल के सभी एरिया के संगठन से जुड़े सचिव ओर अध्यक्ष मौके पर उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता