होंडा कंपनी ने लांच किया प्रो होंडा इंजिन आयल





 रानीगंज-अब प्रो होंडा इंजन ऑयल पर्यावरण में हरित क्रांति लाने जा रहा है , ऐसा दावा किया होंडा कंपनी की भरोसेमंद कंपनी पारस होंडा डीलर का . दक्षिण बंगाल के सबसे पुराने होंडा डीलरों में से एक पारस होंडा की तरफ से यह दावा किया गया . होंडा कंपनी का डीलर पारस होंडा के उपनिदेशक आयुष सराफ का कहना है कि मोटरबाइक इंजन से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण बचाने के लिए उनके द्वारा उत्पादित प्रो होंडा इंजन ऑयल को लांच किया गया. इसके साथ ही पारस होंडा डीलर बाईक सर्विसिंग के मामले में 10 साल की गारंटी भी दे रहा है . कंपनी की तरफ से आयुष सर्राफ का दावा है कि इससे वाहन के जीवन काल को बढ़ाया जा सकता है. शुक्रवार को रानीगंज के अस्पताल स्थित पारस होंडा डीलर ने पारस होंडा शोरूम में प्रो होंडा इंजन ऑयल का विधिवत उद्घाटन किया ‌ . कंपनी का दावा है कि होंडा कंपनी पहले ही अत्याधुनिक वाहनों का उत्पादन कर रानीगंज बाजार में वाहनों की बिक्री बढ़ा चुकी है. आज लंबे समय तक चलने वाली और बेहतर सर्विस वाली बाईक कंपनी प्रो होंडा द्वारा उत्पादित इंजन ऑयल उन्नत तकनीक का उपयोग कर रहा है. उनका दावा है कि इस इंजन ऑयल के इस्तेमाल से इंजन में जंग लगना पूरी तरह बंद हो जाएगा, वहीं इस इंजन ऑयल के इस्तेमाल से इंजन का घर्षण कम होगा. और इसके साथ ही, चूंकि यह इंजन ऑयल पर्यावरण के लिए अनुकूल सामग्री से बना है, इसलिए यह इंजन ऑयल निकट भविष्य में पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। और उनका दावा है कि अगर इन इंजन ऑयल का इस्तेमाल किया जाए तो बाईक की लाइफ काफी बढ़ जाएगी. यह अत्याधुनिक लुब्रिकेंट ऑयल वर्तमान में केवल पारस होंडा शोरूम सर्विस सेंटर और इसकी शाखाओं में उपलब्ध है. और इसके साथ ही बाईक पर दस साल तक की वारंटी है. एक सर्विसिंग के बाद पारस होंडा पर 10 साल की वारंटी उपलब्ध है. 9 साल पुरानी कार को भी यहां सर्विसिंग के लिए लाकर एक साल बढ़ाया जा सकता है. जिसका भुगतान केवल 900 रुपये में किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि भारत में होंडा कंपनी द्वारा निर्मित यह इकलौती बाईक है, जिस पर होंडा कंपनी 10 साल तक की वारंटी देती है. यह विशेष दावा कितना वाजिब है और इससे कोई विशेष लाभ होता है या नहीं यह तो समय बताएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा