पोरेश मंडल, रतन मिश्रा की शहादत दिवस पर दी गई श्रधांजलि






सालानपुर-सालानपुर प्रखंड अंतर्गत ढडाशपुर गाव में विगत 1 जून 1993 को शाहिद हुए पोरेश मंडल, रतन मिश्रा की याद मैं सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस की ओर से गुरुवार सुबह 30 वा शहीद दिवस मनाया गया। आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय द्वारा नेता कॉलोनी स्थित शहीद बेदी पर माल्यापर्ण किया, जिसके बाद सियाकुलबेड़िया स्थित सहीद पोरेश मंडल एंव रतन मिश्रा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने बताया माकपा के साम्राज्य में वर्ष 1993 में आज के ही दिन कांग्रेस से प्रधान रहे पोरेश मंडल एंव रतन मिश्र को तत्कालीन सीपीएम के गुंडा वाहिनी द्वारा दो शाक्तिशाली नेताओ की नृशंस हत्या कर दिया गया था। हमलोग प्रतिवर्ष आज के दिन ही दोनों शहीद नेताओं की स्मरण में शहीद दिवस मानते है| उन्होंने कहा की राज्य कि जनता माकपा की नीतियों और खुनी खेल से त्रस्त होकर लाल पार्टी को नकार दिया है, आज पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पुरे बंगाल का स्वर्णिम विकाश हो रही है। इस मोके पर जिला सदस्य मो० अरमान, सालानपुर तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह, स्वर्गीय पोरेश मण्डल एंव रतन मिश्रा के परिजनों समेत अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा