जामुड़िया-पंचायत मतदान तिथि की घोषणा के बाद शुक्रवार को जामुड़िया बीडीओ कार्यालय में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस सीपीआईएम भाजपा दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
बैठक में जामुड़िया के बीडीओ अरुणालोक घोष, सीआई (एडीपीसी) सुशांत चटर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मण्डल, केन्दा आईसी सुकांतो दास, चुरुलिया आईसी बिस्वजीत रॉय भी उपस्थित थे .इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि आम जनता अब भ्रष्ट पंचायत नहीं चाहती. नतीजतन लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को खारिज कर दिया, अगर चुनाव स्वतंत्र और शांतिपूर्ण होते हैं, तो कांग्रेस भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी पंचायतें बनाएगी.
जामुड़िया विधानसभा की प्रभारी भाजपा नेता काकोली घोष ने कहा भाजपा जामुड़िया में अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन इस बात को लेकर काफी संदेह है कि चुनाव कितने स्वस्थ, शांतिपूर्ण और मुक्त होंगे. सीपीएम नेता मनोज दत्त ने कहा कि नामांकन के पहले दिन कुछ नामांकन पत्र शांतिपूर्ण तरीके से जमा किए गये लेकिन कल से क्या होगा, यह कहना मुश्किल है ,तृणमूल कांग्रेस को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद नहीं है, क्योंकि पिछले पंचायत चुनाव में छप्पा वोटिंग से लोग डरे हुए है. यदि स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान हुआ तो वाम मोर्चा जामुड़िया में अच्छा प्रदर्शन करेगा.
वहीं तृणमूल नेता अब्दुल हाउस ने कहा कि जामुड़िया में मतदान हमेशा शांतिपूर्ण तरीक़े से होता आया है. अपने-अपने उम्मीदवार खड़ा न कर पाना और आम लोगों द्वारा विपक्ष को नकारे जाने के कारण विपक्षी दल उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं . ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में जिस तरह से विकास किया है, आम जनता अपने आप उन्हें वोट देगी.




0 टिप्पणियाँ