प्राणी सम्पद विभाग द्वारा एम्बुलेंस का उद्घाटन किया गया



 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक दो स्थित आज प्राणी संपदा विभाग के द्वारा एक एंबुलेंस का उद्घाटन जामुड़िया ब्लॉक के पंचायत समिति सहसभापति रेणुका बाउरी, कर्माध्यक्ष जगन्नाथ सेठ अनिमेष बैनर्जी के अलावा ब्लॉक के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया .इस संबंध में बताया गया कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में सभी 10 पंचायत क्षेत्र हैं इन पंचायत क्षेत्रों में मवेशियों को चिकित्सा संबंधी सेवा देने के लिए आज पूरे पश्चिम बंगाल के ब्लॉक कार्यालय के द्वारा इस तरह की एंबुलेंस पर इस सेवा का उद्घाटन किया जा रहा है. इस संबंध में जामुड़िया ब्लॉक के मत्स्य एवं प्राणी विभाग के कर्माध्यक्ष जगन्नाथ सेठ ने बताया कि आज प्राणी संपद विभाग के द्वारा एक एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया है. जगन्नाथ सेठ ने कहा कि एंबुलेंस के उद्घाटन के बाद पंचायत क्षेत्रों के मवेशी मालिकों को अब कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि पहले मवेशी चिकित्सा संबंधी परेशानियों से लोगों को अपनी अपनी मवेशियों को ब्लॉक कार्यालय लाना पड़ता था. अब मवेशी चिकित्सकों के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से उनके पास पहुंचा जा सकेगा एवं मवेशियों की उचित उपचार दिया जाएगा.साथ ही उन्होंने कहा कि हर महीने इस मोबाइल एंबुलेंस सेवा से हर पंचायत इलाकों में 20 पशु चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि इनके इलाज मे कोई कमी नहीं आये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता