इस साल पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रहे हैं खासकर जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे लोगों की परेशानियों को दूर करने के मकसद से आज आसनसोल के 38 नंबर वार्ड युवा तृणमूल कांग्रेस द्वारा राहगीरों को पानी पिलाया गया। करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को यह सेवा प्रदान की गई। इस मौके पर युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कोड़ा सहित इस संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान संगठन से जुड़े नेताओं ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में लोगों को राहत पंहुचाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है।

0 टिप्पणियाँ