आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के द्वारा बंगाल टाईगर सर आशुतोष मुखर्जी के 159 वीं जंयती मनायी गयी। इस मौके पर गुरूवार को आशुतोष हॉल में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों कर्मचारियों ने आशुतोष मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आशुतोष मुखर्जी आजादी से पहले के भारत के इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में से एक हैं। वह एक महान शिक्षाविद न्यायाधीश और देश भक्त थे। उनमें कूट-कूट कर आत्म सम्मान भरा हुआ था। वह न सिर्फ एक बेहद अच्छे शिक्षक थे। बल्कि वह दूर द्रष्टा भी थे। उन्हीं के तत्वावधान में जादवपुर विश्वविद्यालय की नींव रखी गई। उन्होंने न सिर्फ तत्कालीन बंगाल समाज को बल्कि अपने कार्यों से उन्होंने बंगाल की आने वाली कई पीढ़ियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। उन्होंने यह दिखाया यह गुलामी के दौर में भी सिर्फ अपनी प्रतिभा और आत्म सम्मान के बलबूते कोई भारतीय कितनी बुलंदियों तक पहुंच सकता है।

0 टिप्पणियाँ