14 दिनों के पश्चात तृणमूल काँग्रेस के 3 नेता हुए रिहा



  जामुड़िया - बीते दो सप्ताह पुर्व संध्या को जामुड़िया की जनता ने तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी को इस क्षेत्र के लोगों ने खुले आम अपनी आंखों से देखा था. उस दिन थाना मोड़ स्थित ब्लॉक एक कार्यालय में आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद एवं तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक एक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी पर तृणमूल कांग्रेस के दूसरे गुट पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था. जिसमे उस दिन देर रात थानामोड़ में हाई वोल्टेज ड्रामा चला था.

 उस दिन जामुड़िया थाना पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के नेता चंचल बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद ही दूसरे दिन मौहम्मद शमीम एवं जीतू चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था ,जिसे अदालत में पेश करने पर अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया था. शनिवार को अदालत ने चंचल बनर्जी, मौहम्मद शमीम एवं जीतू चक्रवर्ती को जमानत पर रिहा कर दिया. तीनो की रिहाई के बाद तृणमूल कांग्रेस के दूसरे गुट में खुशी का माहौल देखा जा रहा है . इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जामुड़िया ब्लॉक एक के पूर्व अध्यक्ष साधन राय ने कहा कि जिन ग्यारह लोगो पर हमला करने का आरोप लगाते हुए धारा 307 के तहत मामला दर्ज कराया गया था. वे सभी तृणमूल कांग्रेस के एकनिष्ठ कर्मी है. 2011 के विधानसभा चुनाव के पंचायत चुनाव, नगर निगम चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य किया था और जो लोग पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त थे. आज उन्हें तरजीह दिया जा रहा है, जबकि 20 मई को चंचल बनर्जी, शेख दिलदार आदि नई कमेटी को लेकर चर्चा करने के लिए ब्लॉक कार्यालय गए थे .उस दौरान दोनों पक्षो में तर्क वितर्क चल रहा था. उसी समय टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी का वाहन चालक जब बीडियो बना रहा था, उसे रोकने के दौरान ही इस प्रकार की घटना घटी थी. उसके बाद आपस में बैठकर इस पर चर्चा करना चाहिए था, लेकिन किसके बहकावे में आकर इनलोगों पर मामला दर्ज कर दिया गया है .उन्होंने कहा कि आलोक दास अभी भी भाजपा नेता है ,तो फिर आलोक दास तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में बैठकर आलोचना करते है, उसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस की जुलूस में शामिल होते देखा गया ,जिसकी वजह से तृणमूल कांग्रेस की गरिमा को ठेस पंहुचा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता