बुनियादी सुविधाओं प्रदान करने की मांग करते हुए प्योर सीआरसोल कोलियरी के प्रबंधक का घेराव



रानीगंज- बिजली पानी की सुविधा और नालों की नियमित साफ-सफाई न होने के कारण इलाकों में हो रही परेशानियों को लेकर सोमवार को सदन कुमार सिंह के नेतृत्व में पियोर सियारसोल कोलियरी के मैनेजर और इंजीनियर को करीब तीन घंटे घेराव करते हुए तीन मुद्दों का विस्तार पूर्वक चर्चा कर एक लिखित प्रतिलिपि सौंपा गया .

 इस मौके पर रानीगंज शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रुपेश यादव ,सदन कुमार सिंह , दीपक सिंह , मो ताहिर , संतोष सिंह , भोला राय, सुमन दास निशाकर महतो एवं सभी इलाका वासी उपस्थित रहे .

 मैनेजमेंट की तरफ से सप्ताह भर का समय लेते हुए सभी समस्याओं का निदान का आश्वासन मिलने पर घेराव का समापन किया गया .

इलाका वासियों के तरफ से समय देते हुए अगर सप्ताह भर के अंदर सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक निदान नहीं होता है, तो इसके बाद बड़े रूप में आंदोलन किया जाएगा . इस बारे में टीएमसी नेता सदन कुमार सिंह ने कहा कि यहां के निवासियों को बिजली पानी और साफ-सफाई को लेकर काफी शिकायतें हैं यहां 14- 15 घंटे बिजली नहीं रहती है,जिससे विशेषकर बच्चों को काफी परेशानी होती है. रात में वह पढ़ नहीं पाते .इसके साथ ही यहां पानी की भी काफी किल्लत है. पानी की टंकी गिर गई थी लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं की गई है, जिस वजह से लोगों को पानी की भी असुविधा हो रही है . साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जाता. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि इस कोलियरी के अधिकारियों ने उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि 1 हफ्ते के अंदर बिजली पानी और साफ सफाई से जुड़े मसलों को हल कर लिया जाएगा .उन्होंने साफ कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो इलाके के लोगों के लिए वह फिर आंदोलन करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता