कुनुस्तोड़िया प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह की तैयारियाँ जोरों पर



जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अंतर्गत कुनुस्तोड़िया प्रगति मैदान में गुरुवार को संध्या चार बजे से ईसीएल के वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित होना है, जिसकी तैयारियाँ जोरों पर चल रही है.ग़ौरतलब है कि उक्त समारोह को लेकर ईसीएल मुख्यालय उत्साहित है और इसकी तैयारियों पर पैनी नज़र बनाए हुए है. ईसीएल मुख्यालय तथा कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों से उक्त समारोह को सफ़ल बनाने की प्रतिबद्धता है,वहीं, कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ समारोह की तैयारियों में जुटे हैं. इसी प्रतिबद्धता के तहत बुधवार को ( महाप्रबंधक संरक्षा) नरेश कुमार साहा व महाप्रबंधक (कुनुस्तोड़िया) अनिल कुमार सिन्हा के साथ अन्य अधिकारियों ने प्रगति मैदान पहुँचकर समारोह की तैयारियों का जायज़ा लिया. इस बारे में महाप्रबंधक (संरक्षा) श्री साहा ने बताया कि खान सुरक्षा को लेकर यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें खान सुरक्षा महानिदेशालय के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ ईसीएल के उच्च प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. साथ ही, ईसीएल मुख्यालय के साथ सभी क्षेत्रों के अधिकारी मौजूद रहेंगे.उन्होंने आगे कहा कि खान सुरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों को इस समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा. वहीं, कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि यह कॉर्पोरेट स्तरीय कार्यक्रम है और हम आशा करते हैं कि सम्मिलित प्रयास से इस समारोह को सफ़लता प्रदान करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा