दुर्गापुर-सबसे बड़े कोयला चोर को बीजेपी ने अपनी पार्टी में लिया. लोग चोरी करते हैं और जेल जाते हैं और बड़े चोर चोरी करते हैं,वह भाजपा में चले जाते हैं. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बंद्योपाध्याय ने बुधवार दोपहर दुर्गापुर के फरीदपुर प्रखंड के लाउदोहा फुटबॉल मैदान में जनसभा से बिना नाम लिए पांडवेश्वर के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा के हारने के बाद जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल में आने की बहुत कोशिश की लेकिन जो लोग पार्टी से विश्वासघात करते हैं उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कुख्यात कोयला माफिया जयदेव खा को अपनी पार्टी में ले लिया है. वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी आसनसोल दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में आए हैं और दुर्गापुर में कोयला माफिया होटल में बैठकर कोयला माफियाओं के साथ बैठक कर रहे हैं. केंद्र की भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई से राज्य का गला घोंटने की कोशिश कर रही है। लेकिन यह मदद नहीं करेगा। लोग जवाब देंगे. इस मंच पर मंत्री प्रदीप मजुमदार, राज्यसभा सांसद शांतनु सेन, विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, तापस बनर्जी, नगरपालिका बोर्ड की अध्यक्ष अनिंदिता मुखर्जी और जिला तृणमूल नेतृत्व मौजूद थे. हजारों की संख्या में जमीनी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे.


0 टिप्पणियाँ