शिव डांगा शिवमंदिर से हुई दानपेटी की चोरी





 जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत शिवडांगा के शिव मंदिर के अंदर से दानपेटी चोरी कर ली गयी. इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है. मंदिर के पुजारी एकलेश गोस्वामी ने बताया कि रोजाना की तरह संध्या में भजन और कीर्तन होता है इसी क्रम में सोमवार सन्ध्या को भी कीर्तन भजन चल रहा था ,रात्रि 9:30 बजे के आसपास भजन और कीर्तन समाप्त हुआ तो मैंने मंदिर के मुख्य द्वार को रोजाना की तरह ताला लगा दिया. जब मंगलवार की सुबह मै मंदिर में पहुंचा तो मैं देखकर दंग रह गया की मंदिर का ताला टूटा हुआ था, उसके बाद मैंने मंदिर के अंदर प्रवेश किया तो उस मंदिर को देख कर मेरा हृदय कांप गया .देखा कि मंदिर का दान पेटी मंदिर से गायब है. मैंने तुरंत इस पूरी घटना की जानकारी मंदिर के कमेटी के अध्यक्ष, सदस्यों एवम स्थानीय लोगों को दी. वे सभी लोग तुरंत मंदिर में पहुंच गए .सभी कमेटी के लोग एवं स्थानीय लोगों द्वारा दान पेटी की खोजबीन शुरू कर दी गई . इस घटना की पूरी जानकारी श्रीपुर फाड़ी की पुलिस को दी गई .उसके बाद पुलिस और कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने दान पेटी खोजने के दौरान पाया. दानपेटी मंदिर के समीप तालाब के पास पड़ा हुआ है. दान पेटी का ताला टूटा हुआ था. दानपेटी के अंदर रखे सारा पैसा गायब था.वहीं इस घटना को लेकर मंदिर कमेटी के सचिव सूरज पाल ने बताया कि पुजारी द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद ही मंदिर में पहुंचने पर ही जानकारी मिला कि मंदिर का दान पेटी गायब है एवं उसका ताला टूटा हुआ है. हम लोगों ने तुरंत इसकी सूचना श्रीपुर फाड़ी पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर श्रीपुर फाड़ी पुलिस तीन घंटे के बाद मंदिर में पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकार प्राप्त की और छानबीन में जुट गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा