सीएमपीडीआई दफ्तर के समक्ष एच एम एस द्वारा विरोध प्रदर्शन




आसनसोल- बुधवार को सीएमपीडीआई दफ्तर के सामने सीएमसी एचएमएस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस बारे में संगठन के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले उनके संगठन के सदस्य आशीष कुमार कुंडू के साथ उनके विभाग अध्यक्ष अमिताभ घोष ने दुर्व्यवहार किया, और उनके साथ मारपीट की. जब आशीष कुंडू ने इस वाकए को मोबाइल पर रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो आरोप है कि अमिताभ घोष में मोबाइल को तोड़ दिया. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर आशीष कुंडू ने क्षेत्रीय निर्देशक को पत्र लिखा लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली . इस घटना को लेकर उच्च स्तरीय प्रबंधन से बात करने के लिए जेबीसीसीआई सदस्य शिव कांत पांडे आ रहे हैं. इनका कहना है कि जब तक अमिताभ घोष का यहां से तबादला नहीं होता या वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता