भाजपा के पोलिंग एजेंट का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी




 जामुड़िया-भाजपा के पोलिग ऐजेंट का शव उनके ही गांव से सटे एक क्षेत्र में कुछ दुरी पर एक सुनसान इलाके में पाये जाने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गयी यह घटना जामुड़िया थाना क्षेत्र के केन्दा फाड़ी अन्तर्गत ब्लाक दो के हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत में हुई. मृतक 28 वर्षीय अशोक चक्रवर्ती भाजपा के बुथ संख्या 63 एवं 64 के पोलिग ऐजेंट थे . इस संदर्भ में उनके परिजन धनंजय चक्रवर्ती ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने घर से किसी कार्य से बाहर निकला था लेकिन देर रात भी जब वह वापस अपने घर नहीं पहुँचा तो लोगों ने उनकी तलाश शुरू की . आज सुबह गांव के पास विजयनगर डंगाल के पास एक सुनसान जगह से उनका शव पाया गया. गांव से यह जगह लगभग दो किलोमीटर दूर है . इस सुनसान जगह पर वह कैसे आया ,या फिर किसी ने इसकी हत्या कर इतने दूर सुनसान जगह पर लाकर उसके शव को यहां फेक दिया . इसकी सूचना पुलिस को दी गई सुबह मौके पर पुलिस पहुँच कर उसके शव को अपने साथ केन्दा फाड़ी ले गयी ओर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला भेज दिया गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है ‌. इस घटना को लेकर स्थानिय ग्रामीणों मे दुःख की लहर दौड़ गई है . विदित हो कि अशोक अपने पीछे पुरा परिवार छोड़ गये हैं . भाजपा समर्थकों मे आक्रोश का माहौल बना हुआ है, वहीं भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. इस संदर्भ में भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उभरते भाजपा जनाधार को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए आये दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, अभी दो भाजपा कार्यकर्ता राजू झा एवं राजेन्द्र साव को गोली मारकर हत्या कर दी गई . उन्होंने कहा कि इस तरह से भाजपा डरने वाली नहीं ‌. उन्होंने बताया कि आज जिनकी मौत हुई है वह हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत भाजपा के पोलिग ऐजेंट थे . उसके परिवार को इन्साफ दिलाने के लिए इस घटनाक्रम में जो लिप्त है उन दोषियों को पकड़ कर जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए भाजपा परिवार के सभी लोग इनके परिवार के साथ हमेशा है. इस मौके पर आसनसोल भाजपा केन्द्र।ऑब्ज़र्वर पुष्पराज सिंह, मृणाल कांति घोष, कंचन मंडल ,राजीब मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता