जामुड़िया-जामुड़िया प्रखंड अंतर्गत श्यामला ग्राम के निवासीयों ने जामुड़िया ब्लाक दो स्थित श्यामला इलाके के बालु घाट के लीज होल्डरों पर अति प्रचीन श्मशान घाट पर अतिक्रमण का आरोप लगाया . ग्रामीणों का कहना है कि बालुघाट के मालिकों ने श्मशान घाट पर अस्थायी घर बनाकर क्षेत्र में समस्या पैदा कर दिया है. स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि बालू गाड़ी चलाने वाले चोरी-छिपे घाट पर आने वाली महिलाओं का वीडियो बना रहे हैं .इस आरोप के कारण शनिवार को पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के जामुड़िया 2 नंबर ब्लॉक के श्यामला इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. श्यामला पंचायत के काली बालू घाट की यह घटना है.स्थानीय लोगों की मांग है कि बालू घाट मालिक घाट को तत्काल खाली करें.इस संबंध में घाट के रेत कारोबारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला.ज्ञात हो कि ब्लॉक 2 जामुड़िया के श्यामला पंचायत के शमशान काली मंदिर के समीप बालु घाट में लंबे समय से रेत खनन का काम चल रहा है. स्थानीय स्रोतों के अनुसार अवैध रेत तस्करी के आरोप में प्रशासन ने पिछले साल इस घाट को बंद कर दिया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में उस घाट से रेत निकासी का काम फिर से चल रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट वैध है या नहीं. उनका आरोप है कि घाट के सामने श्मशान घाट और काली मंदिर है.श्यामला नंबर 3 कोलियरी से सटे इलाके के निवासी यहां अपने शवों का अंतिम संस्कार करते हैं .हाल ही में बालू के व्यापारियों ने अपने आराम के लिए वहां एक कंटेनर और स्थायी ढांचा बना लिया है. स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि इसके परिणामस्वरूप श्मशान घाट और काली मंदिर जाने में कठिनाई होती है. इसके अलावा रोजाना सुबह से शाम तक बीच से बालू लेने का काम चलता रहता है. नतीजतन, महिलाओं के लिए नदी घाटों में स्नान करना मुश्किल हो जाता है.सुनील बाउरी नाम के एक युवक ने यह भी आरोप लगाया कि बालुघाट के लोगों ने नदी में नहाते समय चुपके से महिलाओं का वीडियो बना रहे है. स्थानीय लोगों ने कंटेनर को हटाने और शमशान घाट और काली मंदिर से आने-जाने के लिए बने स्थायी ढांचे को गिराने की भी मांग उठाई है.


0 टिप्पणियाँ