ईसीएल : कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में वाल पोस्टर 'झाँकी' का विमोचन



जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र से प्रकाशित होने वाले चातुर्मासिक वाल पोस्टर 'झाँकी' के नवम अंक (दिसंबर, 2022- मार्च,2023) का विमोचन आज क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के करकमलों से किया गया। उनके साथ, अपर महाप्रबंधक श्री पी. के. नंदी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय भू संपदा अधिकारी श्री ए. दास, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक श्री देवदीप चटर्जी, कुनुस्तोड़िया कोलियरी प्रबंधक श्री दीपक कुमार खेवाले, क्षेत्रीय अभियंता श्री पी. के. गौरव व श्री शंकर सिंदरी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र की ओर से 'झाँकी' नामक इस वाल पोस्टर का नियमित अंतराल पर अबाध प्रकाशन हो रहा है और यह इसका लगातार नवाँ अंक है। उन्होंने कहा कि इस वाल पोस्टर का उद्देश्य कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पिछले चार महीनों के दौरान हुई महत्वपूर्ण गतिविधियों को तस्वीरों के माध्यम से कैप्शन सहित दर्शाना होता है और यह कहने की आवश्यकता नहीं कि 'झाँकी' अपने उद्देश्य में हमेशा सफ़ल रही है। साथ ही, उन्होंने इसके प्रकाशन से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए इसके आगामी अंकों को और अधिक आकर्षक और समृद्ध बनाने हेतु शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा