पंचायत चुनाव से पहले जामुड़िया मे भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन





जामुड़िया - होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के लोग जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत मे अपनी सुनिश्चित जीत हासिल करने के लिए अभी से ही तैयारीया जोरो शोरो से कर रही है. इसी क्रम में रविवार को भाजपा एससी मोर्चा की और से अखलपुर बृज से एक महा जुलश निकाली गई .यह रैली अखलपुर बृज से शुरू होकर कुआँ मोड़ , बड़तला , जामुड़िया ग्राम , जामुड़िया पेट्रोल पम्प , बाजार होते हुए थाना मोड़ बसस्टे नड मे जाकर यह रैली समाप्त हुआ ओर यहाँ पर एक पथसभा का आयोजन किया गया .इस दौरान भाजपा के नेता राहुल सिन्हा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चोरों और लुटेरों की तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, जिन्हें आने वाले चुनाव में जड़ से उखाड़ कर फेंक देना है. तृणमूल सरकार में भ्रष्ट नेताओं की कमी नहीं है इनके नेताओं में दुर्नीति कूट-कूट कर भरी हुई है इनके नेता सिर्फ कतमणि और सिंडिकेट चलाते हैं . हमारे पश्चिम बंगाल में शिक्षकों भर्ती का जो घोटाला हुआ है इसमें तृणमूल के नेता पूरी तरह से लिप्त है .शिक्षक का पद बिक्री करके यहां नेताओं ने कलंकित कर दिया है .एक सौ दिनों का जो गरीबों के लिए काम आया था. गरीबों का भी इन्होंने पैसा खाया है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन गरीबों को घर मिलना चाहिए था .उन्हें नहीं मिल कर तृणमूल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने पक्के घर आवास योजना के तहत बना लिए हैं. केंद्र सरकार के द्वारा जो मिड डे मील के लिए विद्यालयों में चावल आता है .उस चावल को भी यह लोग बदल कर कम दाम के चावल मिड डे मील में बच्चों को खिलाते हैं .इन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा है. एस सी समाज के छेत्र के लोगों को जो हक मिलना चाहिए .उनसे उन्हें वंचित किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शिक्षा घोटाले में जो लिप है उनके साथ खड़ी है मुख्यमंत्री छात्र एवं छात्राओं का साथ नहीं दे रही है शिक्षा घोटाले की भी जांच चल रही है इस घोटाले में और भी लोग सामने आएंगे आज अभिषेक बनर्जी ने बहुत प्रयास किया था सीबीआई उनसे पूछताछ ना करें. अभिषेक बनर्जी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे .लेकिन उनका प्रयास विफल रहा. आज सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश दिया है कि सीबीआई और ईडी जब खुशी अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकती है. पीसी भाईपो को डर सता रहा है, कि उनको भी कहीं अनुब्रत मंडल के पास ना भेज दिया जाए उन दोनों को यही डर सता रहा है. आसनसोल दक्षिण विधायक अग्नीमित्रा पाल ने कहा कि तृणमूल सरकार को पश्चिम बंगाल में आये हुये इतने सालों बाद भी जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र जैसे पहले था आज भी वैसा ही कोई भी परिवर्तन नहीं है. यहाँ पर पानी की समस्या बहुत ही ज्यादा है. जिसके कारण आये दिनों यहाँ पर पानी की माँग को लेकर लोग सड़क पर आकर विरोध कर रहे. सड़क की हालात इतनी जर्जर हो चुकी है, कि कोई भी समय कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती यहाँ पर दिन दहाड़े लोगों को मर्डर किया जा रहा है. जिसके कारण यहाँ के सभी जनता भयभीत है तृणमूल कांग्रेस के आपसी बंदरबाँट को लेकर जामुड़िया इलाके में खुले आम तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी देखी जा रही है. इस मौके पर विधायक चंदना बाऊरी, विधायक लखन घुड़ुई, विधायक दिवाकर गुरामी, सुदीप दास ,दिलीप दे, काकोली घोष, सभापति सिंह ,अभीजीत दुला, प्रमोद पाठक, संतोष सिंह, बृजमोहन पासवान ,रंजीत गाँधी, जयगणेश सिंह ,रमेश घोष, साधन माजी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता