आसनसोल : आसनसोल शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में बुद्धपूर्णिमा से आयोजित किया गया दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम राम विवाह जागरण कार्यक्रम के साथ शनिवार की देर रात संपन्न हो गया। आसनसोल शिल्पांचल में कई मायनों में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। इस बारे में जानकारी देते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। बुद्ध पूर्णिमा के दिन कल्ला प्रभु छठ घाट से कलश यात्रा निकाली गई थी। जो 3 किलोमीटर रास्ते की परिक्रमा करके शिव मंदिर में पवित्र जल अर्पित किया गया। इसके उपरांत 24 घंटे के अखंड हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया । इसके समापन के बाद राम विवाह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित हुए थे। इस मौके पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि तकरीबन 35000 से भी ज्यादा श्रद्धालु मंदिर परिसर में आए थे और उन्होंने इन धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जो भी आयोजन किया गया था वह आसनसोल मैं इससे पहले कभी नहीं हुआ और यह सब ईश्वर की कृपा रही जिस वजह से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि इस्कॉन मंदिर से आए पंडितों द्वारा यहां हरेराम संकीर्तन किया। जिससे एक अलौकिक परिमंडल का संचार हुआ।

0 टिप्पणियाँ