आसनसोल : पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को आसनसोल बाईपास शीतला के निकट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांकुड़ा सांसद सौमित्र खां, दुर्गापुर के सांसद सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया, विधायक लखन घोरुई, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी, आसनसोल जिला अध्यक्ष दिलीप दे सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में पंचायत चुनाव और 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बांकुड़ा के सांसद सौमित्रा खां ने 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी पार्टियों के हो रही बैठक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा ने आसनसोल लोकसभा केंद्र से लाखों वोटों से जीती थी। उस तरह की जीत को लेकर आज कार्यकारणी की बैठक हो रही है। इस बार भी केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाकर देश का मान बढ़ा रहे हैं। हमलोगों ने देखा कि वे ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में किस तरह उन्हें सुनने के लिए हजारों हजारों लोग पहुंचे। लेकिन देश के विपक्षी जितने चोर हैं। सभी इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री शराबी हैं। अरविंद केजरीवाल जनता की टैक्स के पैसे से अपने बंगले का जीर्णोद्धार करने के लिए ₹80 करोड़ खर्च किए। जबकि तृणमूल कांग्रेस की पूरी गोष्टी ही चोर है। अभिषेक बनर्जी बड़ा चोर है, तो सुश्री ममता बनर्जी को चोर क्यों नहीं बोला जा सकता। यह खुद पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल नेताओं को चोर चोर के नाम से संबोधित कर रही है। क्योंकि जनता देख रही है की टीएमसी के नेता कोयला, बालू,मवेशी नौकरी चोर है। सौमित्रों खां यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि बंगाल में गोली और बमके बल पर पंचायत चुनाव में लूट करने के लिए टीएमसी तैयारी कर रही थी। लेकिन अधिक गर्मी और जो बम बनाने वाले हैं। वह सही ढंग से बम बांध नहीं सके। जिसके कारण पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट की घटना हो रही है।वही आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायिका प्रदेश भाजपा महासचिव अग्निमित्रा पाल ने ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच नवान्न में हुई बैठक को लेकर सवाल उठाया। अग्निमित्रा का कहना है कि नवान्न एक प्रशासनिक भवन है। उस भवन में वे दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ कैसे बैठक कर सकती हैं। यदि उनको बैठक करना था, तो तृणमूल भवन में करती। लेकिन नवान्न में बैठक करना असंवैधानिक है। दरअसल हर क्षेत्रों में उनके दल के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम जनता उन्हें चोर चोर के नाम से संबोधित कर रही है।जिसके कारण ममता बनर्जी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। जिसके कारण वह ऐसी कदम उठा रही हैं।

0 टिप्पणियाँ