आसनसोल दक्षिण थाना ने लगाया रक्तदान शिविर





आसनसोल : गर्मी के मौसम में सभी ब्लड बैंकों में रक्त का भाव देखा जाता है। रक्त की कमी की वजह से कई मरीजों की मौत हो जाती है। इसे देखते हुए ब्लड बैंक द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को रक्तदान शिविर लगाने की अपील की जाती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसके लिए संस्थाओं एवं सरकारी कर्मचारियों को उत्सर्ग अभियान के तहत रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश दी है। इसी क्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत विभिन्न थाना आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत विभिन्न थानाओं में एवं फांडियों में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को आसनसोल नगर निगम के रक्तदान भवन में आसनसोल दक्षिण थाना की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस तथा ट्रैफिक विभाग के कर्मियों के साथ-साथ आम जनता ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किय। शिविर में तकरीबन 60 यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा गया था। मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन एसीपी, साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, सेकंड ऑफिसर हेमंत दत्ता, आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी चिन्मय मंडल, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर, आसनसोल बाजार कमेटी के पिन्टू गुप्ता, समाजसेवी फिरोज खान एफके, प्रदीप प्रसाद, रक्तदान आंदोलन से जुड़े समाजसेवी बेलाल खान, पार्षद तरुण चक्रवर्ती, उदय राय, आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी संजीत चटर्जी आदि उपस्थित थे।  इस दौरान अपने वक्तव्य में उपस्थित सभी अतिथियों ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के इस प्रयास की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता