पर्यावरण को बचाने और प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने को लेकर छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली




रानीगंज- पर्यावरण को बचाने और प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने का संदेश देते हुए आज रानीगंज की सामाजिक संस्था शरण्या की तरफ से तथा स्वीच आन फाउंडेशन के सहयोग से षष्ठी गोड़िया स्थित पब्लिक लाइब्रेरी के सामने से रानीगंज में एक साइकिल रैली निकाली .इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए रानीगंज शरण्या की सचिव जुथिका बनर्जी ने कहा कि आज एक रैली निकाली गई .इस साइकिल रैली को निकालने का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद करने की दिशा में लोगों को सचेत करना है. उन्होंने बताया कि विश्व में कई देशों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग चुका है. वहां पर अगर कोई प्लास्टिक के साथ पकड़ा गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाता है. भारत में भी 25 राज्य में इसका इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो चुका है, लेकिन फिर भी आज भी प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह से रोकने में सफलता नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की एक बोतल को पूरी तरह से नष्ट होने में 400 साल लगते हैं .प्लास्टिक अगर नालों में जम जाए तो पानी का बहाव रुक जाता है ,जिससे बाढ़ जैसी स्थिति तैयार हो जाती है. उन्होंने कहा कि समुंदरों में भी प्लास्टिक कचरा काफी जमा हो रहा है ,जिससे समंदर का पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है .जिसका सीधा असर इंसानी सेहत पर पड़ रहा है .इसीलिए आज गांधी मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को साथ लेकर यह साइकिल रैली निकाली गई, ताकि प्लास्टिक के इस्तेमाल के दुरुपयोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके .वहीं रैली में शामिल गांधी मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए आज उनकी तरफ से रानीगंज शहर में यह साइकिल यात्रा निकाली गई. उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए वह लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने पेड़ लगाने बेवजह गाड़ियों का इस्तेमाल ना करने का संदेश दिया .उन्होंने कहा कि जिस तरह से आजकल विभिन्न कारखानों से दुआ निकल रहा है .उसके पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है इससे बचने का एक ही उपाय है. ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना . इस विषय को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए आज उन्होंने साइकिल रैली निकाली. साइकिल रैली निकालने का मकसद यह है कि साइकिल पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता और इंसान को भी स्वस्थ रखता है ,इसीलिए आज उन्होंने यह साइकिल रैली निकाली. इस मौके पर रानीगंज शरण्या के सचिव जुथिका बनर्जी अध्यक्ष आलोक बोस समाजसेवी अरविंद सिंघानिया स्विच ऑन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर देवाशीष माजी आदि यहां मौजूद थे . इस रैली में शामिल सभी ने पूरे रानीगंज शहर की परिक्रमा की और नेताजी मोड़ पर आकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता