श्रीपुर आंचलिक तृणमूल कांग्रेस द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन



 जामुड़िया : बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 11 में मंगलवार की संध्या श्रीपुर आंचलिक तृणमूल कांग्रेस की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यह ईद मिलन समारोह श्रीपुर तीन नंबर यूथ सोसायटी क्लब के प्रगण में किया गया ,जिसमें अधिक संख्या में लोग यहां पर पहुंचे थे ,एवं एक दुसरे से गले मिलकर यह ईद मिलन किया . यहां पर लोगों को मीठा व्यंजन एवं लच्छा से मुंह मीठा कराया गया. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी एमएमआईसी दिवेन्दु भगत, पार्षद अब्दुल हाउस ,श्रावणी मंडल आदि शामिल हुए. इस ईद मिलन समारोह का पूरा आयोजन वार्ड संख्या 11 के अध्यक्ष मोहम्मद चिंटू के द्वारा किया गया. मोहम्मद चिंटू ने बताया कि ईद मिलन समारोह हम इसलिए करते हैं कि इससे भाईचारा बढ़ता है लोगों से मिलने का एक जरिया है. सभी जाति के लोग एक साथ बैठकर एक जगह पर ईद मिलन समारोह में व्यंजन का आनंद उठाते हैं .ईद मिलन समारोह में लगभग सैकड़ों लोगों का खाने की व्यवस्था की गई थी. लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की, एवं इस कार्यक्रम के द्वारा भाईचारा और प्रेम बढ़ता है .इस मौके पर निसार अली, मोहम्मद रौनकयू, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद सलीम, जियाउल, सज्जाद, वसीम राजा, शकीला अस्मा खातुन, मौहम्मद शहजाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान