निमचा हाई वाल माइनिंग में प्रदर्शन ,की गई तोड़फोड़




रानीगंज-रानीगंज के तिराट क्षेत्र स्तिथ हाई वाल माइनिंग में ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कर तोड़फोड़ किया गया. ईसीएल के सुरक्षा गार्डों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई.ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोयले के उत्तोलन के लिए किये जा रहे विस्फोट से इलाके के घरों में दरारें पड़ने के ईसीएल प्रबन्धन द्वारा उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है,सिर्फ आश्वासन मिले हैं, लेकिन धमाका थमा नहीं है. इस बारे में पूर्व पंचायत सदस्य परेश मंडल ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन द्वारा 2 साल से यहां के लोगों को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे ,जिस वजह से पहले डेढ़ सौ घरों में दरारें आई थी. अब उन घरों की संख्या और ज्यादा हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से खर्चा बचाने के लिए धमाके किए जा रहे हैं ,जिस वजह से खदान के आसपास के घरों में दरारे आ रही हैं. उन्होंने कहा कि कल इलाके की महिलाओं और पुरुषों द्वारा यहां पर प्रदर्शन किया गया था, जिससे प्रबंधन के लोग डर के भाग गए थे और काम रुक गया था. पुलिस की मौजूदगी में तय हुआ था कि प्रबंधन के साथ मिल बैठकर इसका समाधान निकाला जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी गांव वाले ने काम बंद नहीं करवाया था, लेकिन प्रबंधन के लोग खुद ही प्रदर्शनकारियों से डर कर भाग गए थे, लेकिन देखा गया कि कल रात किसी दलाल के मार्फत फिर से काम शुरू हो गया जब यह तय हो चुका था कि प्रबंधन के साथ मिल बैठकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा तो अचानक फिर कल रात से काम कैसे शुरू हो गया इसके खिलाफ आज इलाके की महिलाओं ने प्रदर्शन करना शुरू किया इसके बाद और भी स्थानीय लोग आकर इसमें सम्मिलित हो गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान