मोबाइल को लेकर माँ -बेटी में हुई विवाद, बेटी ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान



 रानीगंज- मोबाइल फोन में हमेशा व्यस्त रहने पर माँ द्वारा पुत्री को मना करने पर माँ बेटी में हुई कहा सुनी के पश्चात बेटी ने रेल लाइन में कूदकर आत्महत्या कर ली.

 रानीगंज के रामबगान क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय घटना के बारे में जानकारी देते हुए पड़ोसी राजेश यादव ने बताया सुनीता कुमारी को उसकी मां ने सोमवार की दोपहर लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर डाट फटकार की. मां से बेटी की कहा सुनी हुई और वह घर से चली गई. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन सुनीता ने फोन नहीं उठाया . आखिरकार रात करीब 12 बजे रानीगंज के जी आर पी द्वारा परिजनों को फोन आया की सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे रानीगंज के आलूगोरिया स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.



परिजनों ने बताया कि सुनीता रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर आ रही लोकल डाउन ट्रेन के सामने कूद गई, उसके बाद ट्रेन के यात्रियों ने देखा और रेलवे पुलिस को सूचना दी. रेलवे पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल सुनीता को बाहर निकाला और रानीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.इस दर्दनाक घटना से रानीगंज के रामबगान क्षेत्र में शोक की की लहर दौड़ गयी ,सुनीता के आकस्मिक मौत से हर कोई सदमें में है,हालांकि पुलिस धटना की पता कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा