बकतार नगर में दो पटाखा कारखानों में छापा मारी किया




रानीगंज-पूर्वी मिदनापुर के एगरा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गई है. शुक्रवार की रात रानीगंज थाने की पुलिस ने रानीगंज के बकतार नगर इलाके में पटाखा की दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की. जहां पुलिस ने बिना अनुमति पटाखा बनाने के आरोप में बख्तानगर निवासी बबलू मालाकार और गुरदास मालाकार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनके घर से 18 किलो बारूद और पटाखा बनाने की अन्य सामग्री बरामद की है. इस मुद्दे को देखते हुए गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को शनिवार को आसनसोल जिला न्यायालय ले जाया गया. जहां न्यायाधीश ने दोनों अभियुक्तों पर अनुमति के बिना पटाखा बनाने का आरोप लगाते हुए, उन्हें भविष्य की सुनवाई के लिए हिरासत में भेज दिया गया.हालांकि आरोपी के वकील गोपाल नंदा ने दावा किया है कि दोनों आरोपियों से एकत्र किए गए बारूद और कच्चे माल के स्टॉक को पटाखा बनाने की अनुमति नहीं मिलने पर घर पर रखा गया था, वकील का दावा है कि उनके मुवक्किल ने निश्चित अनुमति मिलने के बाद ही शादियों और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पटाखे बनाते।वकील ने इस दिन दावा किया कि उनके मुवक्किलों ने बार-बार अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है, लेकिन जब नहीं मिला तो उसे घर में रख दिया. उन्होंने दावा किया कि इस दिन बकतार नगर क्षेत्र में पहुंचने और उनके परिवार के सदस्यों से मिलने पर पता चला कि वे लंबे समय से पूजा और विभिन्न त्योहारों के दौरान पटाखे बनाते थे ,और इसके लिए वे विशेष अनुमति लेकर पटाखे बनाते थे. उन्होंने यह भी कहा कि यह धंधा उनका पुश्तैनी धंधा है। उनके अनुसार कई वर्षों तक इन पटाखे बनाने की अनुमति न मिलने के कारण वे अपना गूजारा विभिन्न प्रकार के दसकर्मा की वस्तुएं बनाकर ही व्यतीत करते थे.परिवार के सदस्यों ने लोगों के मनोरंजन के लिए पटाखे बनाने का व्यवसाय करते थे जिसके माध्यम से वे क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का काम करते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा