भाजपा डबल इंजिन नही बल्कि ट्रबल इंजिन की सरकार है.

जामुड़िया वासीयों की जल्दी पीने की पानी की समस्या समाप्त होगी.


जामुड़िया वासी को जल्दी ही मिलेगी दमकल की सुविधा-अभिषेक बनर्जी




 जामुड़िया : दुर्गापुर के बाद अभिषेक बनर्जी जामुड़िया के न्यू केंदा फुटबॉल मैदान  पहुंचे. जहां पर लिट्टी चोखा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें पश्चिम बर्दवान जिले के लगभग सभी तृणमूल नेता व कार्यकर्ता पहुंचे थे.


इस दौरान उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं इसके लिए मैं सभी का शुक्रगुजार हूं.उन्होंने कहा कि मैं बहुत दिनों के बाद आसनसोल आया हूं मैं सभी को बधाई देता हूं क्योंकि इससे पहले मैं शत्रुघ्न सिन्हा जी के लिए प्रचार करने आया था. मेरी बात यहां के लोगों ने रखी एवं शत्रुघ्न सिन्हा तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते.

ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी पूरे बंगाल में जन संपर्क यात्रा पर हैं .इसे तृणमूल कांग्रेस का नाम ज्वार यात्रा का नाम दिया गया है. इस यात्रा के दौरान अभिषेक बनर्जी जामुड़िया के न्यू केंदा इलाके में लिट्टी चोखा उत्सव में पहुंचे थे. उन्होंने  कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में इस इलाके की जनता जिससे टीम से के प्रत्याशी के रूप में चुनेगी, उसे ही पार्टी की तरफ से टिकट दिया जाएगा और पूरे जोशो खरोश के साथ और पूरा दम लगा कर उसको जिताने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि अब तक कूच बिहार से शुरू होकर इस यात्रा में 2500 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं इस दौरान हजारों की तादाद में लोगों से मिले हैं जिन्होंने अपनी परेशानियों को बयां किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व बर्दवान के दौरे पर जब आर एस एस भाजपा का एक कार्यकर्ता आर एस एस के पोशाक में उनके पास आया और उसने कहा कि उनके गांव के एक हिस्से में लाइट की समस्या है जिस वजह से रास्ते में चलने वाले लोगों को परेशानी होती है, उन्होंने इसके लिए अभिषेक बनर्जी से हस्तक्षेप करने की अपील की अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह सुनकर काफी अच्छा लगा क्योंकि इससे यह साबित होता है कि भाजपा कार्यकर्ता भी जानता है कि अगर इस राज्य में कोई विकास कर सकता है तो वह है ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस. उसे अपने दल के नेताओं मंत्रियों से कोई उम्मीद नहीं है. क्योंकि वह जानते हैं कि केंद्र में जो डबल इंजन की सरकार बैठी है और डबल इंजन की नहीं ट्रबल इंजन की सरकार है. 





 उन्होंने वादा किया कि हर दो-तीन महीने में वह यहां आएंगे एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता के लिए काम करेंगे. हमारी सरकार का जो स्कीम है वह हर घर तक पहुंचे इसके लिए मैं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करूंगा. हमलोग जब जनता द्वारा चुनकर आते हैं तो हमारा कोई धर्म नहीं होता है. हमलोगों को सभी के लिए सभी जाति मजहब के लिए काम करना पड़ता है. हमारा सिर्फ एक ही मजहब होना चाहिए वह इंसानियत. यहां की सबसे बड़ी समस्या पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मैं सभी का समाधान करूंगा. हर घर में पानी पहुंचेगा.यहां पर जो भी समस्या मुझे मिला है उसका मैं हल करूंगा. जामुड़िया इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मुझे जानकारी मिली कि यहां दमकल नहीं है मैं जल्दी ही यहां फायर बिग्रेड की व्यवस्था करूंगा. म लिट्टी चोखा के मंच पर उन्होंने कहा कि आज यहां लिट्टी चोखा का कार्यक्रम हुआ है यहां पर कोई भाषण नहीं होना चाहिए यह मंच बनाना ही नहीं चाहिए था. यहां होना चाहिए कि सभी लोग आए लिट्टी चोखा खाएं एवं अपने दिल की बात करके घर जाएं। इसी तरह से इस कार्यक्रम को सजाना चाहिए था आज मैं यहां पर कोई भी पॉलिटिकल बात नहीं करूंगा क्योंकि यहां मैंने सबको लिट्टी चोखा खाने के लिए बुलाया है इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने सभी को अभिनंदन किया एवं धन्यवाद दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली