जामुड़िया - जामुड़िया से चाँदा को जाने वाले मुख्य सड़क स्थित अखलपुर बृज के पास धनिवार को इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए छह नम्बर वार्ड के युवा तृणमूल कांग्रेस की और से रहागिरो को शरबत वितरण किया गया, जिसका लाभ इस मुख्य रास्ते से होकर गुजरने वाले पैदल यात्री, साइकिल सवार यात्री, चार चक्का दो चक्का, टोटो चालक एवं मिनीबस वाहन चालक इन सभी के सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया. इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस ब्लाक एक के युवा जिला सचिव पिन्टू कुमार दतो ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमलोगों के दवारा इस गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस तरह का कार्यक्रम का करने का हमारा मुख्य उद्देश्य है, राहगीरों की सेवा करना ताकि युवा तृणमूल कांग्रेस के तरफ से लोगों को कुछ सेवा मुलक कार्य किया जा सके. यह आज से शुरू किया गया है इनके आलावा समय समय पर यहाँ के लोगों के लिए ओर भी कई समाजिक मुलक कार्य किया जा सके ओर आने वाले समय में इस तरह के समाजिक मुलक कार्य करने का प्रयास हमारा जारी रहेगा. इस मौके पर राहुल मुखर्जी, शेख रिजाउबुल, सौरभ माजी, मधु माजी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ