रानीगंज- पश्चिम बर्दवान डिस्टिक बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक दुर्गापुर सिद्धू कानू स्टेडियम में आयोजित हुई . एसोसिएशन के अध्यक्ष अपूर्व मुखर्जी ने कहा कि बैडमिंटन जिला खेल प्रतियोगिता ब्वॉय एंड गर्ल्स का आयोजन रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली के सभागार में अगले महीने आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 400 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे. ज्ञात हो कि अपूर्व मुखर्जी दुर्गापुर नगर निगम के पूर्व मेयर एवं विधायक भी रह चुके हैं . वहीं राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी अनूप गुप्ता ने कहा कि बैडमिंटन खेल के प्रति बच्चों का भी रुझान बढ़ रहा है, रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली संस्था की तरफ से कई बार राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कर चुके हैं. पश्चिम बर्दवान बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से भी रोमांचक मुकाबले का आयोजन किया जाएगा.


0 टिप्पणियाँ