आसनसोल : शिल्पांचल में गर्मी ने कहर बरपा रखा है। प्रचंड गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।उस पर बारिश का ना होना परेशानियों को और बढ़ा दिया है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को युवा टीएमसी नेता चंकी सिंह के नेतृत्व में मुर्गासोल के महावीर स्थान मंदिर समिति की तरफ से यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। बारिश के देवता इंद्रदेव को संतुष्ट करने के लिए इस हवन यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें महावीर स्थान मंदिर के बड़कु सिंह,बहन राय, जितेंद्र सिंह, बाबू मेहता, सहित तमाम सदस्यगण उपस्थित थे । यहां चंकी सिंह खुद यज्ञ में यजमान के तौर पर बैठे और उन्होंने आसनसोल शिल्पांचल में इंद्र देवता की कृपा बरसाने के लिए यज्ञ करवाया। इस मौके पर यहां राहगीरों के लिए ठंडे पानी का भी इंतजाम किया गया था। आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि चंकी सिंह और उनके सहयोगियों के द्वारा आसनसोल में जिस तरह की गर्मी पड़ रही है। उस से राहत दिलाने के लिए एक महायज्ञ का आयोजन किया गया है । ताकि भगवान की कृपा हो और आसनसोल में बारिश हो। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राहगीरों को पानी पिलाने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने जगजीत सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। वहीं पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी सचिव चंकी सिंह ने कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए जीटी रोड से गुजरने वाले लोगों को इस गर्मी में राहत पहुंचाने के लिए पानी पिलाने का इंतजाम किया गया है उन्होंने कहा कि जितने दिन इस तरह की गर्मी रहेगी यह अभियान चलता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ