आरती बिस्कुट कारखाना में लगाया वर्क ऑफ सस्पेंशन का नोटिस



 जामुड़िया : काली पहाड़ी डीवीसी स्तिथ आरती बिस्कुट कारखाना में श्रमिकों ने लगातार दूसरे दिन भी कारखाना गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. मंगलवार शाम को ही फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से सस्पेंशन ऑफ वर्क नोटिस लगा दिया गया.इस घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह से ही फैक्ट्री गेट के बाहर श्रमिकों ने गेट जाम करके विरोध शुरू कर दिया .इस घटना के संबंध में कार्य करने वाले एक श्रमिक शमाकांत नोनिया ने बताया कि इस बिस्कुट फैक्ट्री में चार सौ से भी अधिक मजदूर काम करते हैं .मै विगत 22 वर्षों से कार्य कर रहा हूं. इस कंपनी में इतने वर्षों से सभी श्रमिक कार्य कर रहे हैं, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना किसी से बातचीत की. सस्पेंशन ऑफ वर्क नोटिस लगा दिया. इससे प्रतीत होता है .फैक्ट्री प्रबंधन एक तरफा तानाशाही रवैया अपनाते हुए श्रमिकों को शोषण कर रही है . मौके पर पहुंचे वार्ड संख्या दस की पार्षद उषा पासवान के प्रतिनिधिमंडल भोला पासवान ने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात को कारखाने के सारे श्रमिक श्रीपुर फाड़ी पहुंचे थे .श्रमिकों ने श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी को अपनी सारी समस्याओं को रखा एवं कारखाना के मैनेजमेंट क्या दुर्व्यवहार कर रही है. उसके बारे में भी जानकारी दी .भोला पासवान ने बताया कि बहुत दुख की बात है कि आरती बिस्कुट कारखाना इतना पुराना होते हुए भी श्रमिकों को 1 महीने में सिर्फ छह दिन काम करवाती है. इन छह दिनों की जो पेमेंट होती है क्या कोई श्रमिक अपने परिवार को चला पाएगा. मैनेजमेंट क्यों यह भूल जाता है कि श्रमिकों के द्वारा ही कारखाना चलता है, जो श्रमिक कारखाना में काम करते हैं उनके द्वारा कारखाना के मालिकों का भी घर चलता है. श्रमिकों के बहुत सारे आरोप कारखाना के मालिक के ऊपर लगाया गया है .पहले श्रमिकों को एक वर्ष में 12 सीएल के छुट्टी के पैसे मिलते थे, परंतु आज उसी जगह किसी को चार, किसी को 6 और किसी को 8 दिनों का पैसा मिलता है और किसी को मिलता ही नहीं है. इसलिए इन सभी मुद्दों को लेकर आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक से बात की गई है .उनके निर्देश पर रही हम लोगों ने इस मुद्दे को समाधान करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. इसलिए सभी को लेकर ही प्रबंधन के विरुद्ध हम लोग एकजुट होकर श्रमिकों का हक दिलाएंगे . सबसे विचित्र बात यह है कि इस वार्ड के पार्षद राजु गोस्वामी ने आकर श्रमिको से इस समस्या को लेकर एक बार भी मुलाकात नहीं की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा