गर्मी से बचने के लिए रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने 500 ट्रैफिक कर्मी और सिविक वालंटियर को सूती के गमछा प्रदान किये



 रानीगंज-इस तपती गर्मी और लू के थपेड़े से बचने के लिए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बुधवार की संध्या रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक प्रदीप मंडल की मौजूदगी में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के 500 सिविक वॉलिंटियर और सड़कों पर उतर कर ट्रैफिक की निगरानी करने वाले कर्मियों के लिए सफेद रंग के सूती के टावल (गमछा) दिए गए. इस बारे में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने बताया कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा से अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करता रहा है, इसी क्रम में आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत 500 सिविक वॉलिंटियर और ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के लिए सफेद रंग के सूती के टावल बांटे गए .उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी इस प्रचंड गर्मी में धूप और गर्म हवाओं को बर्दाश्त कर अपनी ड्यूटी निभाते हैं. इनको राहत पहुंचाने के लिए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से यह पहल की गई है ,वही एसीपी ट्रैफिक प्रदीप मंडल ने कहा ट्रैफिक पुलिस और सिविक वॉलिंटियर्स को भी गर्मी का एहसास होता है,और यह बड़ी खुशी की बात है कि आज रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से यह पहल की गई है. इसके लिए उन्होंने रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि निस्संदेह है इससे ट्रैफिक नियंत्रण कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी.इस अवसर पर रानीगंज के ट्राफिक प्रभारी चितत्तोश मण्डल, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केशरी,प्रदीप बाजोरिया,महेश खेरिया,बलजीत सिंह, राजेश गनेडिवाल,अनिल लुहारूवाला, अरूमय कुंडू आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा