लायंस क्लब ने राहगीरों को 5 हजार लोगों को शर्बत और आम का पानी पिलाये गये



 रानीगंज- गर्मी में राहगीरों को राहत दिलाने के लिए लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा बीते चार दिनों से राहगीरों को जल पिलाने का कार्य शुरू किया जा रहा है.मंगलवार को एन एस बी रोड स्तिथ बी पी सेल्स के समीप क्लब के महिला पुरुष सदस्यों ने करीब 5 हजार राहगीरों को शर्बत तथा लू के थपेड़े से बचने के लिए आम का पानी पिलाया.



 क्लब के अध्यक्ष संदीप केडिया ने बताया कि वैसे तो रानीगंज में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से जगह जगह पर वाटर कूलर की व्यवस्था की है, लेकिन हम लोगों ने प्रयास किया है, राहगीरों तथा बस यात्रीयों को इस प्रचंड गर्मी में पीने का पानी पिला सकें. इसी क्रम में बीते पांच दिनों से घूम घूम कर भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचकर लोगों को यह सेवा पहुंचा रहे हैं, और प्रयास करेंगे जब तक बारिश ना आ जाए और गर्मी का प्रभाव कम न हो , तब तक हम लोग इस योजना को चलाएंगे. सचिव सज्जन टिबड़ेवाल ने बताया की 40-42 डिग्री तापमान के बीच लोग घरों से बाहर आवश्यक कार्यों की वजह से ही निकलते हैं, इस गर्मी का ताप को सहन करना पड़ता है, उससे निजात दिलाने के लिए हम लोग यह प्रयास कर रहे है.क्लब के महिला विंग गरिमा के सदस्य बबिता गनेरीवाला,श्मि बगड़िया,मनीषा केडिया,मधु गुप्ता,मेघा कालोटीआ,अर्चना जैन, चैताली बासु ने बताया कि महिला सदस्यों ने बताया कि लोगो को आम पानी पिलाने के लिए घर से सभी सदस्यों ने कच्चे आम का शरबत बना कर लाई थी,जिसे लोगो ने इस गर्मी में तृप्त हो कर पिया.इस अवसर पर क्लब के सदस्य रबिन्द्र सिंह,बिमल देव गुप्ता,संजय बाजोरिया,हर्ष खैतान,महेश खेरिया,सुनील गनेडिवाला,राजेश जिंदल,डॉ एस के बासु,डॉ अब्दुल कयूम, निकुंज झुनझुनवाला आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान