भाजपा मंडल 4 की ओर से की गई कार्यकारिणी बैठक



 जामुड़िया - आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को आसनसोल दक्षिण भाजपा मंडल चार की ओर नीमचा कोलियरी के अमृत नगर में भाजपा के लोगो द्वारा एक कार्यकारिणी की बैठक हुई. इस बैठक में मंडल अध्यक्ष परिमल माझी, संदीप गोप, सभापति सिंह, डॉ. प्रमोद पाठक, परेश बाउरी, आशा शर्मा सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे  .मौके पर आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को योगा दिवस, 27 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के पालन के बारे में चर्चा की गई. किस तरह से इन दिनों पर कार्यक्रम किए जाएंगे.उस पर विचार विमर्श हुआ. इसके साथ ही 25 जून को काला दिवस मनाने की बात हुई.आपको बता दें कि भाजपा की तरफ से हर साल 25 जून को काला दिवस मनाया जाता है. क्योंकि इसी दिन 1975 में इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी. आज की बैठक में इन सब मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ.किस तरह से इन दिनों में कार्यक्रम किए जाएंगे. इस पर चर्चा हुई. इसके साथ ही 20 से 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई कि वह लोगों के घर घर जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान