जामुड़िया - आदीवासी बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को लेकर सीएसआर के तहत 23 लाख रुपये की लागत से दो कमरे स्कुल का निर्माण का उद्घाटन सुपरशक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर सुदीप्त भट्टाचार्य ने फीता काट कर किया. इस स्कुल का निर्माण जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड नम्बर सात स्थित दमोदरपुर आदिवासी पाड़ा में किया गया. इस दौरान सैकड़ों बच्चों की स्कूल बैग , कोपी, किताब ,कलम, पेन्सिल बाक्स सहित पढ़ाई के अन्य सामग्री बच्चों में प्रदान किया गया. इस दौरान कुछ आदिवासी महिलाओं को साड़ी एवं मोड़ल( आदिवासी समाज के मुखिया) को धोती भी दिया गया. उद्घाटन समारोह के दौरान सुपरशक्ति फाउंडेशन दुर्गापुर के डायरेक्टर सुदीप्त भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे इस कारखाना को यहाँ पर हुए 20 साल हो गये. इस दौरान आस-पास इलाके की उन्नति के लिए सीएसआर के तहत सड़क ,लाइट, तालाब, कुआँ ,शमशान घाट ,मंदिर इसके अलावा ओर भी विभिन्न कार्य इन सभी इलाकों में किया गया है. इस दमोदरपुर आदिवासी पाड़ा के बच्चों को भविष्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त करे यह हमारा सपना था,जिसे आज पुर्ण किया जा रहा है. दो रूम वाले स्कुल का निर्माण करवाया गया जिसमें बच्चों के पढ़ाई के लिए दो शिक्षकों को रखा गया है ताकि इन सभी बच्चों को कोई समस्या ना हो ,यह कार्य हमारे इस फाउंडेशन की और से हमेशा जारी रहेगा. इस मौके पर जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, कारखाना सीएसआर के मुख्य अधिकारी इशांत जैन, जामुड़िया थाना के मेजोबाबु मिन्टू दतो, नयन खान ,पंकज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ