जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरूलिया फाड़ी की ओर से शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यहाँ रक्तदान शिविर आसनसोल जिला अस्पताल के डाँक्टरो के द्वारा किया गया, जिसमें 161 युनिट रक्त संग्रह किया गया जिसमें प्रेस क्लब ऑफ जामुड़िया के सदस्य संदीप चक्रवर्ती ने भी रक्त देकर अपना सहयोग किया .इस शिविर अवसर पर दिग्गूली ग्राम स्थित प्रेरणा प्रथमिक विधालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरण कर इस स्कुल के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया. वहीं जयनगर प्रथमिक विधालय एवं चुरूलिया प्राथमिक में तीन करके सीलिंग पंखा दिया गया. इस मौके पर एसीपी सेन्ट्रल श्रीमंतो बैनर्जी ने कहा कि इस गर्मी में बढते रक्त संकट को दूर करने के चुरूलिया फाड़ी के सहयोग से आज यह रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है .आज जितने भी रक्त दाता द्वारा रक्त दिये गये .इस रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है ,ओर इस फाड़ी के सहयोग से समय-समय पर इस तरह का समाजिक मुलक कार्य हमेशा किया जाता है . आने वाले समय में इस तरह का कार्य हमेशा जारी रहेगा. इस मौके पर डीसी सेन्ट्रल सोनावानिक कुलदीप सुरेश, जामुड़िया के बीडियो अरूणालोक घोष, सीआई सुशान्तो चटर्जी, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल .चुरूलिया फाड़ी के प्रभारी विश्वजीत राॅय, स्वराज दतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ