आलचिकि भाषा के रचयिता रघुनाथ मुर्मू का 118 वीं जन्म दिवस मनाई गयी






 रानीगंज-संथाली भाषा की लिपि अलचिकि के रचयिता पंडित रघुनाथ मुरमू की 118 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रानीगंज के बांसड़ा इलाके में सिधु कानू मंच मैं एसटीडी क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई .इस मौके पर क्लब के सचिव संजय हेंब्रम, दशरथ कोड़ा ,प्रदीप बास्की, मंगल हेंब्रम, निर्मल मुर्मू ,मरिया हेमब्रम सहित बड़ी संख्या में इस क्लब के सदस्य गण उपस्थित थे. यहां रघुनाथ मुरमू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया .संथाल समुदाय के लोगों के विकास में रघुनाथ मुरमू के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज एक ऐसे महान विभूति का जन्मदिन है जिन्होंने संथाल समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उन्होंने अलचिकि लिपि का आविष्कार किया था, जिससे कि आज संथाल समुदाय के लोग अपनी भाषा में अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाते हैं. इसके साथ ही कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक अलचिकि लिपि का प्रयोग करते हुए संथाली भाषा में शिक्षा प्रदान करने की मांग की .इसके साथ ही हर सरकारी दफ्तर में संथाली भाषा में कामकाज करने की मांग उठाई. वही एक संस्था के माध्यम से संथाली समुदाय के कुछ युवाओं ने अलचिकि में परीक्षा दिया था कार्यक्रम के दौरान उन परीक्षार्थियों को मार्कशीट प्रदान करने की मांग की गई.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता